सेंट्रल GST ऑफिस में CBI छापा का मामला, आज कोर्ट में पेश किए जाएंगे पांचों आरोपी

प्रादेशिक मुख्य समाचार

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में सेंट्रल जीएसटी ऑफिस में सीबीआई छापा मामले में आज पांचों आरोपियों को सीबीआई कोर्ट में पेश किए जाएंगे। सेंट्रल जीएसटी के पांचों आरोपी 7 दिन की सीबीआई रिमांड पर है। आरोपियों को आज दो बजे के बाद विशेष कोर्ट में सीबीआई पेश करेगी।

14 जून को कोर्ट ने 7 दिन की सीबीआई को रिमांड दी थी। आरोपियों में कपिल कांबले सुपरीटेंडेंट, सोमेन गोश्वामी सुपरीटेंडेंट, प्रदीप हजारी इंस्पेक्टर, वीरेंद्र जैन इंस्पेक्टर, विकास गुप्ता इंस्पेक्टर शामिल हैं। आरोपियों ने दमोह की एक सीलबंद गुटखा फैक्ट्री को खोलने के लिए एक करोड़ रुपए मांगे थे। 35 लाख रुपए में रिश्वत की डील तय हुई थी। 7 लाख रुपए लेते सीबीआई ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। पीड़ित व्यापारी त्रिलोक चन्द्र सेन ने साल 2021 में फैक्ट्री खोली थी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *