रायपुर में सुबह से बादलों का डेरा, अन्य जिलों में भी बारिश की संभावना

प्रादेशिक मुख्य समाचार

रायपुर। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, बस्तर और सरगुजा संभाग में आज (बुधवार) से दो दिन बारिश का अलर्ट है। इस दौरान कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारे पड़ेंगी। ओले गिर सकते हैं। रायपुर में सुबह से बादल छाए हुए हैं। ठंडी हवा चल रही है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 2 दिन बाद दिन और रात का पारा 2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अप्रैल का पहला सप्ताह राहत भरा रहेगा। दिन और रात के तापमान में गिरावट रहेगी।

दरअसल दक्षिण छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र तक एक चक्रवात बना हुआ है। इस सिस्टम के असर से अगले 3-4 दिनों तक प्रदेश में मौसम ठंडा रहेगा। सप्ताह के आखिरी दिनों तक मौसम साफ होगा। दूसरे सप्ताह से पारा फिर चढ़ेगा। रायपुर में इस साल अप्रैल में दिन और रात का तापमान सामान्य से थोड़ा ज्यादा रहेगा। अप्रैल का तीसरा और चौथा सप्ताह तेज गर्मी वाला रहता है। इस दौरान हीट वेव की स्थिति बनती है। दिन का तापमान सामान्य से 4 से 5 डिग्री तक ऊपर पहुंच जाता है। रात में भी गर्म हवा के थपेड़े महसूस होंगे।

 

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *