कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय के लिए पत्नी संजना उपाध्याय सुबह से रात तक जनसंपर्क और बैठक कर रही हैं जिसमें उन्हें लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। सुबह आठ बजे से शुरू होने वाला जनसंपर्क रात तक जारी रहता है। रविवार को जनवंदन यात्रा के लिए श्रीमती उपाध्याय ने कन्हैया लाल बाजारी वार्ड, मारूति एन्क्लेव, अर्जुन विहार पहुँची। उन्होंने महंत तालाब कोटा, हीरापुर, कुकुरबेड़ा, परमानंद नगर, मोहबा बाजार में महिलाओं की बैठक ली।जनवंदन यात्रा के दौरान संजना उपाध्याय को आचार बनाकर जीवन-यापन करने वाली बुजुर्ग महिला ने आशीर्वाद के रूप में शगुन स्वरूप 51 रूपये की राशि भेंट की। बुजुर्ग महिला ने कहा कि बेटे और बहू को पूरा आशीर्वाद है, इसी तरह कोटा में बैठक के लिए महिलाओं ने पूरा घर सजाया था। श्रीमती उपाध्याय ने कहा कि विधायक विकास उपाध्याय पाँच साल तक जिस तरह लोगों के सुख-दुःख में खड़े रहे, उसे आज जनता याद कर रही है, उनका कहना है कि विकास ही हमारा बेटा है और सबकुछ वही है उसके अलावा कोई नहीं।
