एजाज ढेबर को पार्षद चुनाव में करारी हार

प्रादेशिक मुख्य समाचार

रायपुर: एजाज ढेबर पार्षद चुनाव हारे.

एजाज ढेबर की पत्नी अर्जुमन ढेबर की जीत

मौलाना अब्दुल रउफ वार्ड से एजाज ढेबर की पत्नी अर्जुमन ढेबर 2562 वोट से जीत गई हैं।

नगरीय निकायों में भाजपा की बंपर जीत

छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में आज नई सरकार का फैसला हो रहा है। 10 नगर निगमों, 49 नगर पालिका परिषद, 114 नगर पंचायतों के लिए वोटों की गिनती 9 बजे से शुरू हो गई है। कई जगहों से परिणामों के आने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। 4 नगर निगमों में भाजपा जीत दर्ज कर चुकी है। वहीं 6 पर लीड बनाई हुई है। इसके अलावा कई नगर पालिकाओं और निगमों में भगवा लहराया है। सीएम साय भाजपा की इस जीत से गदगद दिखें।

उन्होंने एक्स पर लिखा कि प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक जीत की ओर अग्रसर है। इस अभूतपूर्व जनादेश के लिए प्रदेश के मतदाताओं का आभार। भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं ने जिस तरह डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया, जिस तरह संगठन ने कुशल रणनीति के तहत इस चुनाव में भी भागीदारी की यह निर्णायक बढ़त उसी की है। भाजपा सरकार के कार्यों से जो जन विश्वास बढ़ा, वह जनादेश में बदलता दिख रहा है। हम और अधिक उत्साह के साथ जनाआकांक्षाओं पर खरा उतरने परिश्रम की पराकाष्ठा करेंगे। पुनः आभार।

बीजेपी की जीत के कारण

1. विष्णु के नेतृत्व पर जनता ने जताया भरोसा

2. विष्णु के सुशासन और ठोस निर्णयों ने जीता जनता का विश्वास

3. मुख्यमंत्री ने अपनी कार्यकुशलता से सरकार और संगठन में बेहतर तालमेल स्थापित करने में सफलता प्राप्त की

4. बीजेपी ने स्थानीय निकायों में दिए बेहतर प्रत्याशी

5. कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी ने राह की आसान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *