छत्तीसगढ़: आईईडी की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल, जवानों को नुकसान पहुंचाने लगाए थे बम

प्रादेशिक मुख्य समाचार

नक्सलियों द्वारा लगाए आईईडी की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। इस हादसे से महिला की दोनों पर गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। साथ ही शरीर में भी चोटें आई हैं। नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए यह करतूत अपनाया था। महिला की इलाज जिला अस्पताल में जारी है। मामला उसूर थाना क्षेत्र के नड़पल्ली का है।

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह बुजुर्ग महिला जंगल में टोरा बिनने पहुंची हुई थी। इस दौरान नक्सलियों द्वारा जवानों को नुकसान पहुंचाने प्लान की गई प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से महिला के दोनों पर गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। आईईडी की चपेट में आने वाली उसुर थाना क्षेत्र के नड़पल्ली निवासी बुजुर्ग महिला जोगी उम्र 55 साल बताया जा रहा है। हादसे से महिला की दोनों पैर गंभीर रूप से जख्मी हो गई है।

घटना की जानकारी मिलते ही लोगों के भीड़ लग गई। गांव के लोग जैसे तैसे कर इलाज के लिए उसूर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां इलाज जारी रहा। महिला की बेहतर इलाज के लिए एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भेजा गया है। जहां इलाज जा रही है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *