अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर कलाकृतियों का लाइव प्रदर्शन

प्रादेशिक मुख्य समाचार

रायपुर- संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत के निर्देश पर 18 मई को अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के अवसर पर महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय और विभिन्न विथिकाओं में प्रदर्शित कलाकृतियों का फेसबुक पर लाइव पर प्रदर्शन किया गया। राज्य सरकार द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षा के लिए लॉकडाउन के कारण सभी संग्रहालयों को दर्शकों के लिए अभी बंद रखा गया है। ऐसी विकट परिस्थिति में भी पुरातत्त्व प्रेमी और जनसामान्य को अपने धरोहरों से परिचित कराने और गौरवशाली अतीत से जोड़े रखने के लिए संचालनालय संस्कृति एवं पुरातत्त्व द्वारा अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के अवसर पर विभाग के फेसबुक पर महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय और विभिन्न विथिकाओं में प्रदर्शित कलाकृतियों का लाइव विजिट कराया गया।
संस्कृति विभाग के संचालक श्री अमृत विकास तोपनो के मार्गदर्शन में संग्रहाध्यक्ष डॉ पी. सी. पारख ने संग्रहालय का परिचय कराया। संस्कृति विभाग के अधिकारियों ने संग्रहालय की विशिष्ट पुरावस्तुओं सहित अभिलेख दीर्घा में संग्रहित शिलालेख और ताम्रपत्रों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।मार्गदर्शक श्रीमती रोशनी शर्मा और श्री रजनीश झा ने क्रमशः पुरातत्त्व और जनजातीय दीर्घा एवं वन्यजीव और आयुध दीर्घा की जानकारी दी। पर्यवेक्षक श्री प्रभात कुमार सिंह ने प्रतिमा दीर्घा में प्रदर्शित मूर्तियों के संबंध में बताया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *