करारी हार का कारण जानने में जुटी कांग्रेस, आष्टा पहुचे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष

प्रादेशिक मुख्य समाचार

मध्यप्रदेश में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव 2023 में मिली करारी शिकस्त के बाद अब कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेता हार के कारणों को जानने में जुट गए हैं। वहीं दिल्ली में इसे लेकर कांग्रेस हाईकमान ने समीक्षा बैठक बुलाई है। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ प्रमुख रूप से शामिल होंगे। वहीं आज पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव आष्टा पहुंचे और अपने कार्यकर्ताओं से हार के कारण पर चर्चा की।

आष्टा सीट पर भी मिली हार का कारण जानने आज पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर हार की वजह जानने की कोशिश की। इस दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं ने खूब मेहनत की, इस चुनाव में बहुत सिद्द्त से कार्यकर्ताओं ने चुनाव लड़ा।

उन्होंने कहा, नतीजे हमारे पक्ष में नहीं आए यह गंभीर विषय है। इसे लेकर कार्यकर्ताओं से बात कर रहे हैं। वहीं ईवीएम मशीन पर खड़े हो रहें सवालों पर उन्होंने कहा कि साथियों ने और कार्यकर्ताओं ने भी कहा है हम इसके तथ्यों और गहराई में जाने का प्रयास कर रहे हैं।

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *