प्रयाग, अयोध्या के बाद गाजियाबाद को मिलेगा नया नाम! CM योगी लेंगे फैसला

मुख्य समाचार राष्ट्रीय

फैजाबाद (अयोध्या), इलाहाबाद (प्रयाग) के बाद अब गाजियाबाद को भी जल्द नई पहचान मिल सकती है। गाजियाबाद जनपद का नाम बदलने का प्रस्ताव योगी सरकार को भेजने का फैसला लिया गया है। गाजियाबाद नगर निगम की बोर्ड बैठक में प्रस्ताव मंगलवार को प्रस्ताव पास किया गया। 100 में से 95 पार्षदों ने इस पर सहमति दी। महापौर सुनीता दयाल ने बताया कि यह प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। नए नाम को लेकर उन्होंने गेंद सरकार के पाले में डाल दी है। सुनीता ने कहा कि शासन जनपद का नया नाम क्या रखेगा वह वहीं से तय होगा।

गाजियाबाद जनपद का नाम बदलने का प्रस्ताव मंगलवार को गाजियाबाद नगर निगम की बोर्ड बैठक में रखा गया है। महापौर सुनीता दयाल ने बताया कि यह प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। शासन जनपद का क्या नाम रखेगा वह वहीं से तय होगा। गाजियाबाद जनपद का नाम बदलने का प्रस्ताव भाजपा पार्षद संजय कुमार सिंह ने रखा है। उनकी मांग है कि गाजियाबाद का नाम बदलकर गजनगर या फिर हर नंदी नगर कर दिया जाए।

भाजपा पार्षद शीतल देओल ने इस प्रस्ताव का स्वागत करते हुए इसे शासन में भेजे जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि गाजियाबाद का नाम बदलने की मांग काफी समय से की जा रही थी लेकिन यह ऐतिहासिक काम अब पूरा होने जा रहा है। साथ ही कहा कि जो भी नाम तय किया जाए वह शासन स्तर से ही किया जाए।

इन नामों पर भी हो सकता है विचार
गाजियाबाद स्थित दूधेश्वर नाथ मंदिर के महंत नारायण गिरि ने जुलाई 2022 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करके जिले का नाम बदलने की मांग की थी। उन्होंने गजप्रस्थ, हरनंदीपुरम या दूधेश्वररथ नगर नाम रखने का सुझाव दिया था। माना जा रहा है कि सरकार इन सभी विकल्पों पर विचार करने के बाद कोई फैसला कर सकती है।

कैसे पड़ा था गाजियाबाद नाम
मुगलशासन के दौर में गाजियाबाद को मौजूदा नाम मिला था। मुगल बादशाह औरंगजेब के शासन काल में यहां के नवाब गजीउद्दीन के नाम पर सन 1740 में हिंडन नदी किनारे बसे शहर का नामकरण किया गया था। हाल के समय में कई बार गाजियाबाद का नाम बदलने की मांग हो चुकी है। दावा किया जाता है कि महाभारत काल में यह हस्तीनापुर का ही हिस्सा था।

यूपी का प्रमुख शहर गाजियाबाद, आबादी में 28वां सबसे बड़ा जिला
राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद की सीमा उत्तर प्रदेश में मेरठ, गौतमबुद्धनगर, हापुड़ और बुलंदशहर जैसे जिलों से सटी है। हिंडन नदी के दोनों ओर घनी आबादी वाले गाजियाबाद की आबादी 2011 की जनगणना के मुताबिक 46 लाख से अधिक है। आबादी के लिहाज से यह देश का 28वां सबसे बड़ा जिला है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *