आंखें शरीर का सबसे जरूरी पार्ट है लेकिन इसके साथ सबसे ज्यादा लापरवाही लोग करते हैं। नजरों को कमजोर होने से बचाना बेहद जरूरी है। लेकिन अक्सर लोग बाकी बीमारियों की तरह कमजोर नजर को लेकर गंभीर नहीं होते हैं। रोजाना की कुछ आदतें आंखों की नजर को कमजोर कर देती हैं। जिसमे टीवी और मोबाइल की स्क्रीन सबसे ज्यादा जिम्मेदार होती है। लेकिन केवल ब्लू लाइट वाले गैजेट्स ही नहीं बल्कि इन आदतों की वजह से भी आंखें कमजोर हो जाती है।
स्मोकिंग
स्मोकिंग करना केवल फेफड़े और हार्ट के लिए ही नुकसानदायक नहीं है। बल्कि जानकर हैरानी होगी कि स्मोकिंग की वजह से आंखों के ऊपर भी बुरा असर पड़ता है। सेंटर्स फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के मुताबिक स्मोकिंग की वजह से ब्लाइंडनेस या आंखों से ना दिखने की स्थिति पैदा हो सकती है। जिसका कारण काटारैक्ट्स, मक्यूलर डिजनरेशन है। मक्यूलर डिजनरेशन उम्र से जुड़ी बीमारी है। जिसमे सेंट्रल विजन पर असर पड़ता है। सेंट्रल विजन की वजह से ही पढ़ने, देखने और चीजों को समझने में आसानी होती है।
बीमारियों में आंखों का चेकअप ना कराना
डायबिटीज के साथ ही बहुत सारी बीमारियां है। जिसका निगेटिव इपैक्ट आंखों पर भी होता है। जिसकी वजह से आंखों की रोशनी चली जाती है। हाइपरटेंशन, मोटापा यानी ओबेसिटी, थायराइड, डायबिटीज जैसी कुछ बीमारियां हैं जो आंखों की हेल्थ पर असर डालती है।
नींद और एक्सरसाइज की अनदेखी
नींद ना आने की समस्या बहुत सारी हेल्थ समस्याओं को पैदा करती हैं। साथ ही नींद की कमी आंखों की तकलीफों को भी बढ़ाती है। नींद ना पूरी होने की वजह से ड्राई आईज, आंखें लाल होना, डार्क सर्कल, रोशनी की वजह से सेंसिटिवटी होने लगती है। यहीं नहीं नींद की कमी हार्मोनल चेंजस पैदा करती है। जिससे आंखों की रोशनी खराब होती है।
यहीं स्थिति एक्सरसाइज ना करने की वजह से भी पैदा होती है। जो बच्चे दिनभर घर में रहने की बजाय आउटडोर गेमिंग पर फोक्स करते हैं। उनकी आंखों की रोशनी इनडोर रहने वाले बच्चों से अच्छी होती है।
हाइड्रेशन की कमी
पानी शरीर के लिए बेहद जरूरी है। ये सारे अंगों को ठीक से काम करने में मदद करता है। बाकी अंगों की तरह ही आंखों के लिए भी पानी जरूरी है। आंखों में पानी आंसू के रूप में मौजूद होते हैं। जो आईज को मॉइश्चराइज करते हैं। जो धूल, मिट्टी और कण को आंखों में आने से रोकते हैं और आंसू के सहारे बाहर निकाल देते हैं। इसलिए बाकी अंगों की तरह ही आंखों के लिए भी पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी है।
