कबीर खान के निर्देशन में बनी ‘चंदू चैम्पियन’ 14 जून के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में सुपरस्टार कार्तिक आर्यन, भुवन अरोड़ा, पलक लालवानी और एडोनिस कपसालिस मुख्य भूमिका में हैं।
‘मुंज्या’ एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है। यह फिल्म 7 जून को थिएटर्स में रिलीज होगी। ‘मुंज्या’ में मोना सिंह, अभय वर्मा, सत्यराज आर शरवरी वाघ जैसे कलाकार हैं।
अमिताभ बच्चन, प्रभास और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ 27 जून को सिनेमाघरों में आने वाली है। नाग अश्विनी के निर्देशन में बनी ‘कल्कि 2898 एडी’ पैन इंडिया फिल्म है।
‘रिटर्न टिकट’ 5 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अरबाज खान, आदित्य, मनमोहन, मुग्धा गोडसे, देव शर्मा और मिनाक्षी मुख्य भूमिका में हैं।
इश्क-विश्क रिबाउंड को 28 जून के दिन सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है। इस फिल्म के जरिए सुपरस्टार ऋतिक रोशन की कजिन पश्मीना रोशन हिंदी सिनेमा में अपना डेब्यू करने जा रही हैं।
पुरी जगन्नाध ‘लाइगर’ की असफलता के दो साल बाद फिर से वापसी कर रहे हैं। उनकी फिल्म का नाम ‘डबल इस्मार्ट’ है, जो साल 2019 में रिलीज हुई ‘इस्मार्ट’ फिल्म का सीक्वल है। इसमें राम पोथिनेनी के साथ संजय दत्त भी नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 14 जून के दिन रिलीज होगी।
