देश 2047 तक 30 खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की राह पर: सुब्रह्मण्यम

मुख्य समाचार राष्ट्रीय

नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बी वी आर सुब्रह्मण्यम ने आंध्र प्रदेश के श्री सिटी में शुक्रवार को कहा कि देश 2047 तक 30 खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है।

उन्होंने आन्ध्र प्रदेश में तिरुपति जैसे औद्योगिक समूहों को समर्थन देने के लिए नीति आयोग की प्रतिबद्धता पर जोर दिया, जो रोजगार सृजन, क्षेत्रीय विकास और सतत आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं।

श्री सुब्रह्मण्यम ने श्री सिटी का दौरा किया और उद्यमियों को ‘महत्वाकांक्षी बने रहने और सपने देखते रहने’ के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि श्री सिटी जैसी परियोजनाएं देश को आगे बढ़ाने वाली उद्यमशीलता की भावना का उदाहरण हैं।
उन्होंने कहा कि श्री सिटी, अपने प्राचीन वातावरण और 30 देशों और 65 हजार लोगों का प्रतिनिधित्व करने वाली 220 इकाइयों के साथ वास्तव में देश के प्रमुख औद्योगिक केंद्रों में से एक है, जो एक गर्मजोशी भरे, समावेशी माहौल में वैश्विक विविधता को समेटे हुए है।
उन्होंने कहा कि “मैं विशेष रूप से संरक्षित झीलों से प्रभावित हूं, जो महत्वपूर्ण जलाशयों के रूप में कार्य करती हैं और स्वाभाविक रूप से बाढ़ को रोकती हैं। आपको घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने के लिए निरंतर सफलता की कामना करता हूं।”
इससे पहले, श्री सिटी के प्रबंध निदेशक डॉ. सन्नारेड्डी ने अध्यक्ष श्रीनि राजू के साथ मिलकर उन्हें शहर की अनूठी विशेषताओं और विकास संभावनाओं से अवगत कराया तथा देश के औद्योगिक परिदृश्य में श्री सिटी के योगदान को और बढ़ावा देने के लिए नीति आयोग से सहयोग करने का अनुरोध किया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *