Bigg Boss OTT 3 के अरमान की ही तरह बॉलीवुड के इस सुपरस्टार की भी हैं दो पत्नियां

मनोरंजन मुख्य समाचार

‘बिग बॉस ओटीटी-3’ के अरमान मलिक को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल, उनकी दो पत्नियां हैं। पहले उन्होंने पायल मलिक से शादी की और फिर पायल को तलाक दिए बिना कृतिका मलिक के साथ सात फेरे लिए। इतना ही नहीं, शादी के बाद वह अपनी दोनों पत्नियों के साथ रह रहे हैं। यही कारण है कि लोग उनपर निशाना साध रहे हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि बॉलीवुड के एक सुपरस्टार ने भी अरमान की ही तरह दो शादियां की हैं? नहीं! आइए हम आपको उनका नाम बताते हैं।

26 साल बाद की दूसरी शादी

बॉलीवुड के इस सुपरस्टार ने 19 साल की उम्र में पहली शादी की थी। पहली पत्नी के साथ उन्होंने 26 साल बिताए और फिर इस्लाम कबूल कर दूसरी शादी कर डाली। क्या आपने इस सुपरस्टार को पहचाना? अभी भी नहीं पहचाना! चलिए हम आपको इनका नाम बताते हैं। इनका नाम धर्मेंद्र देओल है। जी हां, धर्मेंद्र ने भी अरमान की ही तरफ दो शादियां की हैं। उन्होंने पहले 1958 में प्रकाश कौर से शादी की और फिर उन्हें तलाक दिए बिना 1980 में हेमा मालिनी के साथ सात जन्मों का बंधन जोड़ा।

अब पहली पत्नी के साथ रह रहे हैं अभिनेता

अरमान और धर्मेंद्र में अंतर ये है कि अरमान अपनी दोनों पत्नियों के साथ एक ही घर में रहते हैं और उनकी दोनों पत्नियां साथ में प्रेग्नेंट हुई थीं। वहीं धर्मेंद्र की दोनों पत्नियां अलग-अलग रहती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस वक्त धर्मेंद्र अपनी पहली पत्नी प्रकाश कौर और अपने बच्चों के साथ रह रहे हैं। वहीं हेमा मालिनी अलग घर में रह रही हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *