नयी दिल्ली. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश के लोगों को उनके राज्य स्थापना दिवस पर बधाई दी।
श्री शाह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर कहा, ‘मिजोरम के हमारे बहनों और भाइयों को राज्य स्थापना दिवस पर बधाई। समृद्ध विरासत से संपन्न मिजोरम के लोगों ने हमेशा देश को गौरवान्वित किया है। मैं राज्य के निरंतर विकास की कामना करता हूं।’
उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के लोगों को बधाई देते हुए कहा, ‘अरुणाचल प्रदेश के हमारे बहनों और भाइयों को राज्य स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं। प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक विविधता से संपन्न अरुणाचल प्रदेश ने भारत के विकास में बहुत बड़ा योगदान दिया है। राज्य नई ऊंचाइयों को छुए।’
इस बीच श्री शाह आज यहां एकता उत्सव: पूर्वोत्तर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की एक झलक का उद्घाटन करेंगे।
