24 या 25 मार्च कब है होली, पूर्णिमा 24 को तो चंद्र ग्रहण 25 को क्यों?

धर्म एवं अध्यात्म मुख्य समाचार

इस साल होली यानी फाल्गुन पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण का साया रहेगा। होलिका दहन फाल्गुन पूर्णिमा के दिन किया जाता है। इस बार होलिका दहन 24 मार्च को होगा और चंद्र ग्रहण अगले दिन 25 मार्च को हो रहा है। दरअसल  पूर्णिमा इस बार 24 मार्च को देरशाम शुरू हो रही है। ऐसे में अगले दिन दोपहर 12 बजे तक पूर्णिमा तिथि रहेगी, और चंद्र ग्रहण भी 25 मार्च को अगले दिन पड़ रहा है।

यह ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा और  इस ग्रहण के सूतक काल के बारे में बात करें तो आपको बता दें कि इस ग्रहण का सूतक काल नहीं लगेगा। सूतक काल मान्य न होने के कारण इस ग्रहण का धार्मिक महत्व नहीं होगा। यह ग्रहण साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च, 2024 को सुबह 10: 24 मिनट से लेकर दोपहर 03: 01 मिनट तक है। इस ग्रहण की  कुल अवधि 04 घंटे 36 मिनट तक होगी।

यही वजह है कि ग्रहण का धार्मिक और ज्योतिषिय दृष्टि से देश-दुनिया पर प्रभाव पड़ता है। इस बार ग्रहण होली पर पड़ने का कोई ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा, क्योंकि यह ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। ग्रहण का संबंध राहु और केतू से होता है, इसलिए ग्रहण के समय और सूतक काल में मंदिरों के पद बंद कर दिए जाते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *