नयी दिल्ली. उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश के निवासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।
श्री धनखड़ ने गुरुवार को अलग-अलग संदेश में मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश के निवासियों के सुख और समृद्धि की कामना की।
श्री धनखड़ ने कहा, ‘मिजोरम के लोगों को उनके राज्य स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं। यह राज्य शांति और समृद्धि के पथ पर अग्रसर रहे।’ उन्होंने कहा कि अपनी सांस्कृतिक पहचान और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध मिजोरम सद्भाव और प्रगति का स्तंभ है।
एक अन्य पोस्ट में उप राष्ट्रपति ने अरुणाचल प्रदेश के निवासियों को राज्य स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा, ‘अरुणाचल प्रदेश के लोगों को उनके राज्य स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं। अरुणाचल प्रदेश सफलता, समृद्धि और प्रगति की नयी ऊंचाईयां की ओर बढ़ता रहे।’
श्री धनखड़ ने कहा कि राज्य ने अपनी समृद्ध विरासत के साथ प्रगति की है जो अन्यों के लिए प्रेरणास्रोत है।
